{"_id":"5e711b7b8ebc3ea7fc33b7ce","slug":"dowry-exploitation-report-against-five-people-hardoi-news-knp5509535189","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज प्रताडना में पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज प्रताडना में पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला। कस्बा निवासी विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व मांग पूरी न होने पर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति सहित पांच ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कस्बे के मोहल्ला सुंदरिया बाग निवासी कीर्ति पुत्री आनंद ने बताया कि 2017 में उसकी शादी पाली कस्बे के मोहल्ला सराय सैफ निवासी अभिषेक के साथ हुई थी। ससुराली दहेज में दस लाख रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। कीर्ति ने बताया कि उसके परिजनों ने ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मांग पर अड़े रहे।
दस माह पूर्व दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह मायके में ही रह रही है। कोतवाली के अतिरिक्त प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति अभिषेक, सास शिवकुमारी, ससुर विमलेश, नंद अलका व नंदोई अतुल के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज की गई है।