फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Don't worry, the family is with the administration

परेशान न हों परिजन, साथ है प्रशासन

Mon, 28 Feb 2022 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 10:38 PM IST
विज्ञापन
Don't worry, the family is with the administration
हरदोई। रूस से जंग में जल रहे यूक्रेन की आंच में जिले के भी कई परिवार झुलस रहे हैं। आंखों में आंसू, दिल में दहशत और इंतजार में दरवाजे पर टकटकी लगाए नजरें...।
विज्ञापन

परिवार की इन परिस्थितियों का अहसास कर प्रशासन के अधिकारियों ने व्यक्तिगत तौर पर उनसे मिलकर उनका दर्द साझा करने की पहल की है। इसी कड़ी में एडीएम वंदना त्रिवेदी ने यूक्रेेन में फंसे कुछ छात्रों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

एडीएम यूक्रेन में फंसे हरदोई के छात्र अश्वनी कुमार निवासी बिरौरी के परिजनों से मिलीं। प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। परिजनों ने बताया कि अश्वनी रोमानिया के बार्डर पर सुरक्षित है और परिवार के लगातार संपर्क में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त एक अन्य छात्र अंकित कुमार वैभव निवासी बिलग्राम के परिजनों से भी एडीएम मिलने गईं। परिजनों को प्रशासनिक सहयोग देने का आश्वासन दिया।
परिजनों ने बताया कि वैभव खारकीव में है और परिवार के लगातार संपर्क में है। पर्याप्त भोजन और पानी की व्यवस्था नहीं है। छात्र अंकित और श्रेया मिश्रा की मां से भी मिलकर प्रशासन की ओर से किए जा रहे प्रयासों से उन्हें अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed