{"_id":"62239e9b290a76237641d328","slug":"don-t-care-about-your-own-rules-lives-are-getting-destroyed-hardoi-news-knp6840396170","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद की न नियमों की परवाह, जिंदगियां हो रहीं तबाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद की न नियमों की परवाह, जिंदगियां हो रहीं तबाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। यातायात नियमों की जरा सी अनदेखी हादसों का सबब बन रही है। चेतावनियों के बाद वाहन चालक नियमों को बेझिझक तोड़ने में कसर नहीं छोड़ते हैं। स्थिति तब और बदतर हो जाती है जब वाहन चला रहा व्यक्ति शराब के नशे में हो।
दो माह पूर्व भाई और पत्नी को हादसे में खो चुके पाली के भगवंतपुर निवासी जयप्रकाश की धड़कने तेज गति व गलत दिशा में वाहन चलाते देखकर थम सी जाती हैं।
इसी हादसे में भाई अनुराग को खो चुके आशीष व अन्य परिजनों ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की भाविक अपील की है। बोले, ट्रैक्टर चालक की जरा सी लापरवाही से तीन जिंदगियां खत्म हो गईं।
सड़क पर चलते समय खुद को व दूसरों को भी सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचने दें। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम भगवंतपुर निवासी नेकू सिंह कोटेदार थे। 14 दिसबंर को भतीजी की शशि की शादी का कार्यक्रम शाहाबाद कस्बा के अल्हापुर स्थित मैजिल लॉन में था।
विज्ञापन
इसी दिन देर रात वह कार से चालक अनुराग पांडेय (28) के साथ अपनी भाभी बड़ी बिटिया (55) व पौत्र रिषभ (6) को लेकर शादी में शामिल होने जा रहे थे।
पाली-शाहाबाद मार्ग पर अतर्जी मोड़ ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दी थी। कार बेकाबू होकर खाईं में जा गिरी थी। हादसे में बड़ी बिटिया की मौके पर मौत हुई थी। जबकि नेकू सिंह व आशीष व रिषभ गंभीर रूप से घायल हो गया था।
कुछ दिनों के अंतराल में नेकू सिंह व आशीष की भी अस्पताल में सांसेे थम गईं थीं। बेटी के हाथ पीले करने का सपना परिवार को जीवन भरकर का दर्द दे गया। वहीं डोली में बैठने से पहले मां व चाचा का आशीर्वाद मिलना शशि के लिए याद बनकर रह गया है।
मृतक नेकू सिंह के भाई जयप्रकाश व अनुराग के पिता मनोहर पांडेय का कहना है कि वाहन ट्रैक्टर चालक सड़क पर चलते समय सावधानियां बरतें। ऐसे चालकों की जरा सी चूक से उन्होंने अपना सब कुछ खो दिया है।
चालक के नशे ने ली थी जानें
चालक केे शराब के नशे में ट्रैक्टर चलाना हादसे की वजह बन गया था। खुद की लत पूरी करने में चालक ने तीन जिदंगियों को छीन लिया था।
ट्रैक्टर चालक नशे में न होता तो लापरवाही न करता और आज तीनों लोग परिवार की आंखों के सामने होते। यहीं सोच पर होली के त्यौहार की खुशियों फीकी हैं।
हेलमेट लगाएं, शराब पीकर न वाहन चलाएं
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि बाइक चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल करें। शराब पीकर न वाहन चलाएं। अपकी जरा सी सावधानी खुद व दूसरों के जीवन में खुशियां दे सकती है। जिससे वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करें। खुद सुरक्षित रहें दूसरों को भी सुरक्षित रखें।