फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Doctors gave a new life to a young woman, removed a tumor from her leg and allowed her to walk again.

Hardoi News: डॉक्टरों ने युवती को दी नई जिंदगी, पैर से ट्यूमर निकाल फिर से चलाया

Thu, 08 Jan 2026 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Doctors gave a new life to a young woman, removed a tumor from her leg and allowed her to walk again.
फोटो-16- ऑपरेशन के बाद आईपीडी वार्ड में युवती के साथ मौजूद चिकित्सक व परिजन। स्रोत: स्वयं
हरदोई। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने पैर से लाचार एक युवती को नई जिंदगी दी है। पैर की हड्डी में ट्यूमर से पीड़ित युवती का इलाज न होता तो पैर काटना पड़ जाता। चिकित्सकों ने उसके पैर से ट्यूमर निकाला और कैंसर की संभावना को समाप्त कर उसे दोबारा पैरों पर खड़ा कर दिया। सफल इलाज होने पर अब युवती फिर अपने पैरों पर चलने फिरने लगी है।
विज्ञापन

जिले के कटिघरा गांव निवासी दयाराम की 17 वर्षीय पुत्री प्रेणिका को बीते एक वर्ष से बायें पैर में घुटने के नीचे दर्द हो रहा था। पैर में दर्द से रात में सो भी नहीं पा रही थी। दर्द बढ़ने के साथ वह चलने फिरने में भी असमर्थ हो रही थी। युवती के पिता ने उसका कई जगह इलाज कराया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बीते 30 दिसंबर को दयाराम पुत्री को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे वहां ओपीडी में चिकित्सक डॉ. अविक रॉय और डॉ. विनीश वर्मा को दिखाया। उन्होंने एक्सरे और सीटी स्कैन कराए। जांच रिपोर्ट आने पर घुटने के नीचे एक ट्यूमर दिखा।
विज्ञापन

उन्होंने परिजनों को ऑपरेशन कराने की सलाह दी। दोनों चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर युवती के पैर से ट्यूमर बाहर निकाला और ट्यूमर वाली जगह पर कैंसर की संभावना को देखते हुए नाइट्रोजन से साफ किया। इसके बाद पैर की हड्डी का ही चूरा लेकर गड्ढे वाली जगह में भर कर प्लेट लगाकर बोन सीमेंट से भर दिया। तीन से चार दिन बाद युवती को आराम हुआ और अब वह अपने पैरों पर चलने लगी है। सफल ऑपरेशन पर प्राचार्य डॉ. जेबी गोगोई और सीएमएस डॉ. चंद्र कुमार ने चिकित्सकों को बधाई दी। इस दौरान एनेस्थेटिस्ट डॉ. विकास चंद्रा, ओटी टेक्नीशियन पुनीत किशाेर, रोहित सिंह व स्टाफ जावेद, महाराज व गजराला मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed