फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   do fir against bhoo mafia

भूमाफियाओं पर तत्काल दर्ज कराएं एफआईआर-प्रमुख सचिव

Fri, 28 Jun 2019 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
do fir against bhoo mafia
कलक्ट्रेट में बैठक लेतीं प्रमुख सचिव डिंपल वर्मा। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
हरदोई। ग्राम पंचायत की भूमि, तालाब, चकरोड आदि पर कब्जा नहीं होना चाहिए। अगर किसी भूमाफिया ने सरकारी भूमि पर कब्जा किया हो तो एसडीएम को सूचित कर तत्काल एफआईआर दर्ज कराएं। ये बात युवा कल्याण प्रांतीय रक्षक, विकास दल प्रमुख सचिव और नोडल अधिकारी डिंपल वर्मा ने शुक्रवार को ब्लाक कछौना के ग्राम कटियामऊ के मिनी सचिवालय में हुई चौपाल में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि समस्त लाभकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र को मिले। हर व्यक्ति को घर और आसपास का माहौल स्वच्छ रखना चाहिए। प्रमुख सचिव ने ग्राम सचिव और प्रधान को निर्देश दिए कि भीषण गर्मी को देखते हुए सभी हैंडपंपों को तत्काल ठीक कराएं ताकि ग्रामीणों को पर्याप्त पानी मिल सके। अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि गांव के खराब पोल एवं जर्जर लाइनों को शीघ्र सही कराएं। नगरी एवं ग्रामीण स्तर पर रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति की जाए। पेंशन संबंधी शिकायतों पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को गांव में कैंप करने के निर्देश दिए। जिला पूर्ति अधिकारी से राशन वितरण व्यवस्था को और पारदर्शी बनाने को कहा। लेखपाल से कहा कि जन्म, मृत्यु, आय, जाति प्रमाण पत्र, खसरा खतौनी के कार्यों में लापरवाही न की जाए।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने चौपाल में उपस्थित ग्राम प्रधान, बीडीओ, एमओआईसी, एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को निर्देश दिए कि संक्रामक रोग को देखते हुए गांव के लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करें। उन्होंने गो आश्रय स्थल खजोहना का भी निरीक्षण किया। आश्रय स्थल में पौधे रोपित कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीडीओ आनंद कुमार, एसपी आलोक प्रियदर्शी, अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने जिला स्तर पर अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला के निरीक्षण में केंद्र पर सफाई, दवाओं की उपलब्धता और वितरण, एक्सरे रूम आदि को देखा। सीएमओ डॉ. एसके रावत को निर्देश दिए कि जनपद के समस्त स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को बेहतर सेवा दी जाए। सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए। प्रमुख सचिव ने तहसील संडीला के निरीक्षण में स्ट्रांग रूम सहित सभी पटलों को देखा व संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील आने वाले सभी फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। उनका निस्तारण सुनिश्चित करें।

प्रमुख सचिव डिंपल वर्मा ने शुक्रवार शाम निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम द्वारा कराए जा रहे कार्य को बारीकी से देखा। कार्यदायी संस्था को समय से कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed