फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   do anudeshakon aur teen shikshakon se hogee rikavaree

दो अनुदेशकों और तीन शिक्षकों से होगी रिकवरी

Mon, 07 Feb 2022 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
do anudeshakon aur teen shikshakon se hogee rikavaree
हरदोई। अभिलेख सत्यापन में फर्जी पाए गए दो अनुदेशकों और तीन शिक्षकों पर आरोप सिद्ध पाए गए हैं। आरोपियों का पक्ष सुनने के बाद विभाग ने उन पर कार्रवाई का निर्णय लिया है। सभी से वेतन व भत्तों की रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी। बीएसए वीपी सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों की सेवा समाप्त की जा रही है। उनसे नियुक्ति की तिथि से सेवा समाप्ति की तिथि तक पूर्ण वेतन व भत्तों की रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन

एसटीएफ लखनऊ ने हरदोई जनपद के सुरसा ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय अंटवा सरसैया में अनुदेशक पद पर नियुक्त संगीता पाल, इसी ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहकमपुर में सहायक अध्यापक गीता देवी
विज्ञापन
विज्ञापन

बावन ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय यासीनपुर के प्रधानाध्यापक बृजेंद्र पाल, पिहानी ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय में अनुदेशक शशिवेंद्र पाल और टड़ियावां ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय टड़ियावां के
प्रधानाध्यापक मंशाराम के विरुद्ध फर्जी अभिलेखों के आधार पर नियुक्ति पाने की रिपोर्ट विभाग को दी थी। इसके बाद सभी को अपना पक्ष रखने के लिए बीएसए कार्यालय बुलाया गया था।

आरोपियों द्वारा अपने पक्ष में दिए गए जवाबों को विभाग ने निराधार माना है। लिहाजा, अब इन पांचों की सेवा समाप्ति व रिकवरी की तैयारी की जा रही है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को सभी की सेवा समाप्ति का आदेश जारी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed