फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   dm stop three tehseeldar sallery

डीएम ने तीन तहसीलदारों का वेतन रोका

Sun, 12 Jan 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
dm stop three tehseeldar sallery
हरदोई। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने शनिवार को कर-करेत्तर और राजस्व कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान तालाब और भूमि आवंटन के रजिस्टर न बनाए जाने के कारण डीएम ने संडीला, सवायजपुर और बिलग्राम के तहसीलदारों के वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिए। वहीं सदर तहसीलदार की ओर से बनाए गए रजिस्टर की डीएम ने प्रशंसा भी की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम पुलकित खरे ने कहा कि राजस्व वसूली लक्ष्य के अनुरूप की जाए। बड़े बकायेदारों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए राजस्व वसूली करें। उन्होंने चिह्नित भूमाफिया के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई किए जाने के निर्देश उपजिलाधिकारियों को दिए। इस संबंध में एक सप्ताह में आख्या भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तालाब और भूमि आवंटन के संबंध में रजिस्टरों का अवलोकन डीएम ने तहसीलवार किया। सवायजपुर, बिलग्राम और संडीला के रजिस्टर ठीक न पाए जाने पर डीएम ने तीनों तहसीलदारों के वेतन रोक दिए। साथ ही निर्देश दिए कि पूरी कार्रवाई एक सप्ताह के अंदर रजिस्टर पर दर्ज करें। बैठक में डीएम ने कंबल वितरण, लंबित वादों आदि की भी समीक्षा की। अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, सभी एसडीएम, तहसीलदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान चलाएं, मवेशी छुट्टा छोड़ने वालों पर करें कार्रवाई
नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों के साथ भी डीएम पुलकित खरे ने बैठक की। इस दौरान डीएम ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगरीय क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए।

नगरीय क्षेत्रों में घूमने वाले छुट्टा मवेशियों को गोशाला भेजने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि पालतू मवेशियों को छुट्टा छोड़ने वालों को चिह्नित कर जुर्माने की कार्रवाई करें। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लिए चयनित लाभार्थियों की पात्रता एक बार फिर क्रास चेक कराने के निर्देश दिए। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विभिन्न माध्यमों से मिलने वाली शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed