फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   dm says take action aginst wehicle which are running illegaly

मानकविहीन वाहनों पर की जाए कार्रवाई: डीएम

Thu, 06 Feb 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
dm says take action aginst wehicle which are running illegaly
कलकट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम पुलकित खरे। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
हरदोई। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम पुलकित खरे की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें डीएम ने कहा कि हादसों में कमी लाने के लिए मानकविहीन वाहनों पर शिकंजा कसना जरूरी है। पुलिस व परिवहन विभाग के अधिकारी टीम बनाएं और अभियान चलाकर कार्रवाई करें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि वाहनों की चेकिंग के दौरान नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगाया जाए। पालिका के ईओ से कहा कि शहर के सभी चिह्नित 10 व्यस्त चौराहों के नॉन वेंडिंग जोन मेें किसी को ठेला, गुमटी न लगाने दी जाए। जिला गन्ना अधिकारी सना आफरीन ने बताया कि अब तक लगभग 14 हजार ट्रक-ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं। एआरटीओ दीपक कुमार शाह ने नवंबर से जनवरी के बीच नियमों तोड़ने वालों पर की गई कार्रवाई का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस मौके पर सीडीओ निधि गुप्ता वत्स, सीएमओ डॉ. एसके रावत, एडीएम संजय कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्कूल बसों में लगवाएं सीसीटीवी कैमरे
हरदोई। कलक्ट्रेट में बुधवार को डीएम पुलकित खरे की अध्यक्षता में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक हुई। डीएम ने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं प्रबंधकों से कहा कि विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति अपने विद्यालयों के वाहनों के दस्तावेज, रजिस्ट्रीकरण, फिटनेस, बीमा, परमिट एवं प्रदूषण प्रमाण पत्र समेत अन्य औपचारिकताएं पूर्ण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक व कंडेक्टर का पुलिस से सत्यापन कराएं। कहा कि एक सप्ताह में सभी विद्यालय स्कूल की बसों में सीसीटीवी कैमरे, लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस लगवाएं। बसों का एक सप्ताह के अंदर नवीनीकरण करा लें। 13 फरवरी से स्कूली वाहनों की जांच को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जिन स्कूलों के वाहनों में कमी पाई जाएगी, उनके संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सीडीओ निधि गुप्ता वत्स, जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव समेत स्कूलों के प्रबंधक व संचालक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed