{"_id":"5e6fc5278ebc3ea7ec01f56e","slug":"dm-says-be-aware-of-corona-hardoi-news-knp5507479147","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधानी ही बचाएगी कोरोना वायरस से: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधानी ही बचाएगी कोरोना वायरस से: डीएम
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में कोरोना वायरस से बचाव संबंधी बैठक करते जिलाधिकारी पुलकित खरे। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कोरोना वायरस की कोई दवा व इलाज नहीं है। केवल बचाव व सावधानी से इस बीमारी से बचा जा सकता है। कोई व्यक्ति विदेश यात्रा से आता है तो उसकी जानकारी तत्काल विभिन्न केंद्रों के टोल फ्री नंबर पर दें। ताकि उक्त व्यक्ति को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराकर संबंधित बीमारी की जांच कराई जा सके। डीएम ने कहा कि मास्क व सैनिटाइजर की कालाबाजारी पर कार्रवाई होगी।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में कोरोना वायरस की रोकथाम के संबंध में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी पुलकित खरे ने नगर पालिका, नगर पंचायत के ईओ व होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों से ये बात कही। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति विदेश यात्रा से आया है और उसमें खांसी, जुकाम आदि के लक्षण दिखते हैं तो तत्काल जिला प्रशासन व सीएमओ को अवगत कराएं।
होटलों व रेस्टोरेंट में सीढ़ियों, दरवाजे, खिड़की, मेज, कुर्सी व वर्तन आदि की विशेष सफाई कराएं और स्टाफ को मास्क लगाने को कहें। एसपी अमित कुमार ने कहा कि जहां तक संभव हो भीड़भाड़ वाले आयोजन न होने दें। सीएमओ डा. एसके रावत ने बताया कि अभी तक जनपद में कोरोना वायरस का कोई मरीज नहीं मिला है। 10 व्यक्ति विदेश से आए थे। जिनमें सभी की जांच में एक व्यक्ति संदिग्ध पाया गया। उसमें भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए। इस मौके पर एडीएम संजय कुमार सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष सुखसागर मिश्र, पूर्व अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, नगर मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव, एसडीएम सवायजपुर मनोज कुमार सागर मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये व्यवस्था की गई : जनपद को 19 जोन में बांटकर जिला चिकित्सालय में 10 बेड तथा सीएचसी पर दो बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।
टोल फ्री नंबरों पर दें जानकारी
स्वास्थ्य विभाग - 011239780
मुख्य चिकित्साधिकारी - 9454455207
जिला सर्विलांस अधिकारी - 7355413979