{"_id":"816dd8f620c163cdc8d1f5a1a99083e4","slug":"dm-lightning-struck-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल पर डीएम की गिरी गाज, सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल पर डीएम की गिरी गाज, सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 05 May 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी रमेश मिश्र ने मंगलवार को पीड़ितों की
विज्ञापन
शिकायत सुनने के दौरान एक लेखपाल द्वारा सुविधा शुल्क मांगने की शिकायत
मिलने पर उन्होंने तत्काल निलंबित करने के आदेश दिए और कहा कि जांच मेें
शिकायत सही मिली, तो लेखपाल को बर्खास्त किया जाएगा।
इस दौरान 56 पीड़ितों की शिकायतों में 12 का मौके पर निस्तारण करते हुए अन्य शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह में करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसपी उमेश कुमार सिंह ने भूमि विवादों पर पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम बनाकर विवाद को यथाशीघ्र समाप्त करने पर जोर दिया।
तहसील सभागार में डीएम रमेश मिश्र को सदरपुर निवासी शिवमंगल सिंह ने बताया कि उनका एक मुकदमा एसडीएम न्यायालय में विचाराधीन है और क्षेत्रीय लेखपाल ने उनसे कुरा दाखिल करने के लिए 4 हजार रुपये सुविधा शुल्क लिया था। अब वह 10 हजार रुपये और मांग रहा है।
इसके अलावा भी अन्य शिकायत कर्ताओं ने भी लेखपाल पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया। इस पर डीएम ने लेखपाल को निलंबित करने के आदेश दिए। माधौगंज विकास खंड के कौशल किशोर ने शिकायत की कि मुड़िया खेड़ा निवासी नन्हें ने सार्वजनिक हैंडपंप को घर के भीतर कर लिया है।
इस पर बीडीओ से जांच कराकर एफआईआर करने के निर्देश डीएम ने दिए। थानाध्यक्ष माधौगंज विश्वनाथ यादव ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी सुभाष चंद्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा धोंधी की राजबेटी ने इंदिरा आवास, तेरवा कुल्ली के नथुन्नी ने चकरोट पैमाइश, बिरनी के राजकुमार ने भूमि पैमाइश, पाठकपुरवा माधौगंज की फूलमती ने अवैध कब्जा हटाने, माधौगंज के सर्वेश ने भूमि संबंधी समस्या जिलाधिकारी को बताई।
उधर, एसडीएम प्रेम प्रकाश तिवारी ने बताया कि तहसील दिवस में 56 समस्याएं आयी है जिनमें 12 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया है।