{"_id":"5d1f989d8ebc3e3cf543ad42","slug":"dm-knows-about-city-hospital-in-inspection-hardoi-news-knp49986715","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम को औचक निरीक्षण में पता चली अस्पताल की जमीनी हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम को औचक निरीक्षण में पता चली अस्पताल की जमीनी हकीकत
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान मरीज के साथ बैठकर पूछतांछ करते जिलाधिकारी पुलकित खरे। अम?
- फोटो : HARDOI
हरदोई। डीएम पुलकित खरे ने शुक्रवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां गंदगी, जलभराव और परिसर में मवेशी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। अस्पताल में अव्यवस्था देखकर उन्होंने सफाई व्यवस्था संभालने वाली प्राइवेट संस्था को ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश दिए। सीएमएस को भी चेतावनी जारी की है।
डीएम पुलकित खरे ने शुक्रवार को जिला अस्पताल परिसर स्थित आशा ज्योति केंद्र, इमरजेंसी वार्ड, डायग्नोस्टिक सेंटर, सर्जिकल वार्ड, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड रूम, ब्लड बैंक, बर्न वार्ड, टीबी वार्ड आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम को जिला चिकित्सालय परिसर के सभी शौचालयों में गंदगी मिली। परिसर में जगह-जगह जलभराव देखकर उन्होंने सीएमएस को फटकार लगाई। डीएम ने अलग-अलग वार्डों में भर्ती मरीजों से सुविधाओं के बारे में पूछा। परिसर में अन्ना मवेशी घूमते मिले तो डीएम ने सीएमएस डॉ. एके शाक्य से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि कुछ कर्मचारी अन्ना मवेशी भगाने के लिए लगाए गए हैं। डीएम ने इन कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीएम ने एक वार्ड में दो जुलाई से भर्ती पिता-पुत्री के सिर में गंभीर चोट होने के बाद भी एक्सरे न कराए जाने पर सर्जन डॉ. सुरजीत सिंह से वजह पूछी। वह कोई जवाब नहीं दे पाए। इस पर डीएम ने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
हड्डी वार्ड में निरीक्षण के लिए पहुंचे डीएम पुलकित खरे को एसी बंद मिला। हड्डी वार्ड की तरफ जाते समय ही रास्ते में आरओ प्लांट भी डीएम को बंद मिला। इस पर डीएम ने सीएमओ और सीएमएस से कहा कि यह सारे कार्य आप लोगों को देखने चाहिए। हर दूसरे दिन नियमित रूप से पूरे अस्पताल परिसर का भ्रमण करें।
डीएम पुलकित खरे ने टीबी वार्ड का निरीक्षण भी किया। यहां बेतरतीब ढंग से पड़े स्ट्रेचर और बेड देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने क्षय रोग अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश सीएमओ को दिए हैं।
- जिला चिकित्सालय में बेतरतीब खड़े वाहनों के पंजीकरण निरस्त कराने के निर्देश नगर मजिस्ट्रेट को दिए
- चिकित्सालय परिसर में एक सीमा निर्धारित कर इसके आगे वाहन मिलने पर कार्रवाई की जाए
- हर वार्ड में नर्सों का ड्यूटी चार्ट रहे, ड्यूटी पर रहने वाले चिकित्सकों की सूचना मोबाइल नंबर सहित हर वार्ड में रोज चस्पा की जाए