{"_id":"5f6f85438ebc3e9bad320b68","slug":"dm-instruction-about-cow-shelter-hardoi-news-knp58499605","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशालाओं के मवेशी सड़क पर मिले तो होगी कार्यवाई : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशालाओं के मवेशी सड़क पर मिले तो होगी कार्यवाई : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। डीएम अविनाश कुमार ने कहा कि जनपद में संचालित गोशालाओं का नियमित निरीक्षण खंड विकास अधिकारी और उपजिलाधिकारी करें। नगरीय क्षेत्रों के छुट्टा मवेशियों को पास की गोशालाओं में भेजा जाए। मवेशी बाहर घूमते पाए जाएंगे तो जिम्मेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
डीएम अविनाश कुमार ने शनिवार को कलक्ट्रेट में निर्माणाधीन और निर्मित गोशालाओं की स्थिति को लेकर समीक्षा की। कहा कि सभी एसडीएम गोशालाओं की नियमित आख्या पता करने के लिए व्हाट्स एप ग्रुप बना लें। इसमें संबंधित बीडीओ, एडीओ पंचायत, ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव और पशु चिकित्साधिकारी को जोड़ लें।
गोशालाओं में मवेशियों की संख्या के आधार पर भूसा, हरा चारा जरूर रखें। उन्होंने कहा कि गोशालाओं में बीमारी के कारण या दुर्घटना के कारण मरने वाले पशुओं के शवों का निस्तारण ठीक प्रकार से कराएं। जिन गोशालाओं मेें जलभराव की स्थिति हो, उसका निस्तारण कराएं। सीवीओ डॉ. जेएन पांडेय को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन गोशालाओं को प्राथमिकता से पूर्ण कराएं। गोशालाओं के पशुओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करें और बीमार व घायल पशुओं का इलाज कराया जाए। डीएम ने ये भी कहा कि गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी प्रयास किए जाएं। बैठक सीडीओ निधि गुप्ता वत्स, एडीएम संजय कुमार सिंह, सभी उपजिलाधिकारी भी मौजूद रहे।