फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   DM empowers girls of inter college

छात्राओं को पढ़ाया आत्मरक्षा का पाठ

Thu, 04 Jul 2019 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
DM empowers girls of inter college
हरदोई के वेणी माधव स्कूल में संगोष्ठी में मौजद छात्राएं व शिक्षिकाएं। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
शहर के वेणी माधव विद्यापीठ इंटर कालेज में गुरुवार को बालिका सुरक्षा जागरुकता अभियान कवच के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

इसमें डीएम पुलकित खरे ने कहा कि सूचना देने वाली महिला-बालिकाओं की कॉल महिला अधिकारी द्वारा सुनी जाएगी। बालिकाओं की पहचान गोपनीय रखी जाएगी व किसी थाने व कार्यालय पर नहीं बुलाया जाएगा एवं समस्या का समाधान तक पुलिस लगातार संपर्क में रहेगी।
डीएम ने कहा कि जनपद में महिलाओं की सुरक्षा के लिए समस्त ऑटो, ई-रिक्शा एवं बसों पर वाहन चालक का नाम एवं मोबाइल नंबर लिखाए जाएंगे, जिससे किसी भी बालिका एवं महिला को किसी वाहन चालक या उसमें बैठे किसी व्यक्ति द्वारा किसी प्रकार की अभद्रता की जाती है तो उनकी सूचना पर उक्त वाहन चालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य रश्मि जायसवाल ने भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि बालिकाएं अपनी सुरक्षा करने में स्वयं सक्षम हैं और इसके लिए वे जूडो-कराटे आदि का प्रशिक्षण अवश्य प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि बालिकाओं को डरने की आवश्यकता नहीं है। इसके लिए स्कूल, चौराहों आदि पर सादी वर्दी में महिला एवं पुरुष पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है ताकि कोई भी व्यक्ति किसी महिला व बालिका से छेड़छाड़ न कर सकें।
इस मौके पर डीआईओएस वीके दुबे, सीओ हरियावंा राजन, विद्यालय प्रबंधक नरेश गोयल, कोषाध्यक्ष अनुज अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, प्रधानाचार्या शैल शुक्ला आदि मौजूद रहे।
बाल संरक्षण समिति में भी दर्ज करा सकतीं हैं शिकायतें
बाल संरक्षण समिति के अध्यक्ष शिशिर कुमार ने कहा कि बालिकाएं किसी भी समस्या के लिए बाल संरक्षण समिति में अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं और शिकायत प्राप्त होने पर उनकी समस्याओं का संपूर्ण समाधान कराया जाएगा।

घटना पर तत्काल करें हेल्प लाइन का प्रयोग
किसी बालिका या युवती के साथ किसी प्रकार की घटना होती है तो वह तत्काल समीप के पुलिस स्टेशन या महिला हेल्प लाइन 181, 101, 1098, 1098 या 100 नंबर पर शीघ्र संपर्क कर ऐसे लोगों को पकड़वा सकती हैं।

हरदोई में वेणी माधव इंटर कालेज में कवच संगोष्ठी में बोलते जिलाधिकारी पुलकित खरे व मंचासीन पुलिस ?

हरदोई में वेणी माधव इंटर कालेज में कवच संगोष्ठी में बोलते जिलाधिकारी पुलकित खरे व मंचासीन पुलिस ?- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed