फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   DM angry over poor progress of construction works

Hardoi News: निर्माण कार्यों की खराब प्रगति पर डीएम नाराज

Tue, 07 Mar 2023 07:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 07 Mar 2023 07:26 AM IST
विज्ञापन
DM angry over poor progress of construction works
निर्माण कार्यों की खराब प्रगति पर डीएम नाराज
विज्ञापन

- निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में कार्यदायी संस्थावार ली स्थिति की जानकारी
- आवास विकास परिषद को थाना-कोतवाली में हॉस्टल निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। शाहाबाद में आईटीआई भवन निर्माण और विद्युत संयोजन की खराब स्थिति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस, आवास विकास परिषद के अभियंताओं को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन कार्यों की गति बढ़ाई जाए और समय काम पूरे कराए जाएं।
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को विकास भवन सभागार में निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्थावार कार्यों की स्थिति जानी। इसमें सीएंडडीएस के कार्यों की प्रगति खराब मिलने पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि कार्यों को समय से गुणवत्तापरक पूर्ण कराएं।
विज्ञापन

शाहाबाद में आईटीआई में विद्युत संयोजन के लिए बिजली विभाग के साथ समन्वय कर कार्य पूरा कराने को कहा। जीआईसी और बालिका छात्रावास के कार्यों को समय से पूरा कराया जाए। किसान सम्मान निधि में लाभार्थियों के शत-प्रतिशत आधार सीडिंग कराई जाए। खनन निरीक्षक से कहा कि नदियों में बालू के खनन वाले क्षेत्रों को चिह्नित कराते हुए नीलामी कराई जाएगी। बैठक में पीडी गजेंद्र तिवारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. रामप्रकाश सहित सभी निर्माण एजेंसियों के अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट न मिलने वाले सड़कों की सूची तलब
डीएम ने कार्यों की समीक्षा के दौरान पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं को निर्देश दिए कि जिन सड़कों के लिए अभी तक बजट नहीं मिला है। ऐसी सड़कों की सूची उपलब्ध कराएं।


पाइप पेयजल योजना के लिए चिह्नित कराएं भूमि
हर घर नल योजना के तहत नगर पालिका परिषद संडीला में पाइप पेयजल परियोजना के लिए भूमि न मिलने की जानकारी पर डीएम ने जल निगम के अधिशासी अभियंता एके त्रिपाठी से कहा कि एसडीएम से समन्वय बना लें। एसडीएम परियोजना के लिए भूमि चिह्नित कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed