{"_id":"9a248df5f805ef6ad162e5979104d500","slug":"district-hospital-arrived-eight-ill-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल पहुंचीं आठ बीमार छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल पहुंचीं आठ बीमार छात्राएं
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 11 Oct 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हरपालपुर में गत दिनों बीमार हुई छात्राओं
विज्ञापन
में आठ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्राओं को बुखार एवं
उल्टी की शिकायत पर भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों के अनुसार छात्राओं की
हालत अब काफी ठीक है। उधर स्कूल में छात्राओं के बीमार होने से अन्य
छात्राएं दहशत में हैं। बताते चलें कि कस्तूरबा गांधी
आवासीय विद्यालय हरपालपुर की छात्राएं गुरुवार से बीमार हैं। उन्हें बुखार और उल्टी दस्त की शिकायत हुई थी। इस पर पहले 18 छात्राओं को स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर लाया गया। इन्हें बाद में वापस विद्यालय भेज दिया गया। शुक्रवार को 53 छात्राएं बीमार हो गई थीं। इस पर उनको स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया था और स्वास्थ्य टीम ने विद्यालय पहुंच कर
भी छात्राओं को इलाज किया था। स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती आठ छात्राओं की हालत बिगड़ने पर शनिवार की देर रात उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें अनु द्विवेदी (12) पुत्री पवन, अरूना (11) पुत्री देवेंद्र, माधुरी (12) पुत्री राम प्रकाश, प्रांजली (13) पुत्र राम नरेश, प्रिया (11) पुत्री राम नरेश, संध्या (12) पुत्री लेखराज, यशी (11) पुत्री सर्वेश और
रागिनी (12) पुत्री सर्वेश शामिल है। विद्यालय की शिक्षिका कंचन ने बताया कि बुखार से पीड़ित होने पर छात्राओं को भर्ती कराया गया । बड़ी संख्या में छात्राओं के बीमार होने से विद्यालय की अन्य छात्राओं में भय है। इस संबंध में एडीएम लक्ष्मीशंकर सिंह ने कहा वे मामले की जानकारी कर रहे है। आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी ।