{"_id":"2a9dc0ba8128deb08c5280e319736642","slug":"dispose-of-complaints-in-a-week-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘एक हफ्ते में शिकायतें निपटाएं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘एक हफ्ते में शिकायतें निपटाएं’
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Wed, 08 Jul 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण एक
विज्ञापन
सप्ताह में कर दिया जाए। अधिकतम एक माह के अंदर अगर शिकायत का निस्तारण
नहीं होता, तो इसे अक्षम्य मानते हुए संबंधित अफसर के विरुद्ध कार्रवाई की
जाएगी।
मंगलवार को संडीला में आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम रमेश मिश्र ने यह बात कही। कहा कि प्राप्त शिकायतों का अंकन सभी अफसर अपने रजिस्टरों में कर लें और शिकायतों का निस्तारण आज से ही शुरू कर दिया जाए। शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा एक हफ्ते बाद की जाएगी और सभी विभागों के रजिस्टर देखे जाएंगे।
कहा कि जनता की संतुष्टि हमारी प्राथमिकता है, इसलिए शिकायतकर्ता से बात करके गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाए। चकरोड पर अतिक्रमण से संबंधित शिकायतों का निस्तारण आज ही करा दिया जाए। पट्टे की भूमि पर कब्जे की शिकायतों के संबंध में एसडीएम संजीव सिंह को निर्देश दिए कि पट्टे पर कब्जे के मामलों में दोषी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
जमीन से जुड़े मामलों का निस्तारण समाधान दिवस में कराने के निर्देश देते हुए डीएम ने सभी थानाध्यक्षों से कहा कि शिकायत से संबंधित दोनों पक्षों को समाधान दिवस में थाने पर बुलाकर पंचायती ढंग से निस्तारण कराया जाए। डीएम ने बीडीओ को निर्देश दिए कि खराब हैंडपंपों को ग्राम सभा द्वारा ठीक कराया जाए।
सभी विभाग लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण कराए। पौधरोपण में बड़े पौधों को लगाया जाए और उन्हें सुरक्षित रखा जाए। ग्रामों में बनाए गए तालाबों के किनारे भी पौधरोपण कराया जाए। उधर, तहसील दिवस में 101 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें नौ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
प्राप्त शिकायतों में पुलिस की सात, राजस्व की 49, विकास की 13, समाज कल्याण की 12, प्रोबेशन की पांच। पालिका संडीला की चार, विद्युत की दो, आपूर्ति एवं पीडब्ल्यूडी की एक-एक तथा सात शिकायतें अन्य विभाग की थीं। तहसील दिवस पर सूचना विभाग द्वारा शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं, नीतियों, उपलब्धियों का प्रचार प्रसार एलईडी वीडियो वैन द्वारा लोगों को जानकारी दी गई।