{"_id":"698c87e341a073646a8812907f6cd2ee","slug":"discard-the-worldly-pleasures-to-discover-the-truth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्य की खोज के लिए सांसारिक सुख त्यागें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्य की खोज के लिए सांसारिक सुख त्यागें
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Thu, 25 Feb 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी (हरदोई)। यशोधरा बुद्ध विहार बगौछा में बुद्ध कथा में विनीता शाक्य ने कहा कि सत्य की खोज और ईश्वर की प्राप्ति के लिए सांसारिक मोह त्यागना पड़ता है। जैसा कि गौतम बुद्ध ने किया। समझाया कि सत्य की राह पर चलकर ही शांति मिलती है।
विज्ञापन
सत्य की खोज के लिए सिद्धार्थ वन में तप करते हैं। यहीं से उन्हें बुधत्व की प्राप्ति होती है। गौतम बुद्ध ने यहीं से पूरे संसार को ज्ञान और शांति का संदेश देना शुरू कर दिया। आपने पंचशील सिद्धांत के जरिए आदर्श जीवन की कला सिखाई। कहा कि एक और नेक बनने के साथ ही हमें मानव कल्याण के कार्यों में लगना चाहिए।
विज्ञापन
इससे पहले रात्रिकालीन कथा के दौरान उन्होंने राजकुमार सिद्धार्थ से चन्ना के प्रश्नों और आपके द्वारा उनके उत्तरों पर प्रकाश डाला। कहा कि आपका सत्य की खोज के लिए वनगमन का निर्णय मानव को दु:खों से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से लिया था। कार्यक्रम के दौरान ऋषि प्रताप सिंह, राहुल, लोकनाथ वर्मा, वीरेंद्र कुमार, नृपाल सिंह व डा. हरिपाल आदि समेत आसपास के जनपदों के भी लोग मौजूद थे।
विज्ञापन