{"_id":"64f377523b900ca4c201c297","slug":"dirty-water-is-increasing-problems-in-5000-houses-of-vatganj-hardoi-news-c-213-1-hra1001-2980-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: वैटगंज के 5000 घरों में गंदा पानी बढ़ा रहा परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: वैटगंज के 5000 घरों में गंदा पानी बढ़ा रहा परेशानी
Sat, 02 Sep 2023 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sat, 02 Sep 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। वैटगंज मोहल्ले में पेयजल पाइप लाइन में लीकेज होने से पांच हजार घरों में पीने के पानी की समस्या खड़ी हो गई है। पाइप लाइन में गंदा पानी आने से मोहल्लेवासी परेशान हैं। शिकायत के बाद भी नगर पालिका परिषद के जिम्मेदार लोग ध्यान नहीं दे रहे हैं।
अमृत योजना के तहत शहर की आबादी को पाइप लाइन से साफ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कराने की व्यवस्था दी गई। कामों को पूरा किए जाने के बाद जल निगम ने नगर पालिका परिषद को टैंक व पाइप लाइन हैंडओवर कर दिए हैं। नगर पालिका परिषद ने जलापूर्ति शुरू भी करा दी है। मोहल्ला वैटगंज में पानी की आपूर्ति तो हो रही है लेकिन, गंदा पानी आने से लोग परेशान हैं। मोहल्लावासियों ने बताया कि कई बार तो इतना गंदा पानी आता है कि पीने, नहाने की बात छोड़िए कपड़ा धोने लायक भी पानी नहीं होता है।
पूर्व सभासद आदेश सिंह ने बताया कि बड़ा चौराहा से मोहल्ला वैटगंज में गंदा व बालू युक्त पानी आने लोग परेशान हैं। इससे बड़ी दिक्कत यह है कि मुख्य मार्गों पर तो पानी आता भी है और गलियों में पानी का प्रेशर कम होने के कारण कई बार आपूर्ति तक नहीं मिल पाती है। अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी ने बताया कि समस्या का जल्द ही समाधान करा दिया जाएगा।