{"_id":"57acc1f44f1c1b6b15ee45b6","slug":"diet-and-commotion-on-applicants-collectorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवेदकों ने डायट व कलेक्ट्रेट पर किया हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवेदकों ने डायट व कलेक्ट्रेट पर किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Thu, 11 Aug 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
हंगामा करते बीटीसी आवेदक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बीटीसी में प्रवेश को लेकर गुरुवार को कला वर्ग के आवेदकों ने गलत कटआफ जारी करने का हवाला देेकर डायट से लेकर कलेक्ट्रेट तक हंगामा किया। डायट प्राचार्य व कर्मचारियों ने आवेदकों को समझाने का प्रयास किया,लेकिन आवेदकों ने उनकी एक न सुनी और नारेबाजी करने लगे। आवेदकों ने डीएम से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। डीएम ने डायट प्राचार्य को आवेदकों की काउंसलिंग कराने के निर्देश दिए। इसके बाद आवेदकों की काउंसलिंग कराई गई।
विज्ञापन
बीटीसी में प्रवेश के लिए सुबह 10 बजे काउंसलिंग शुरू हुई। कला वर्ग की मेरिट कट आफ 219.93 तक के आवेदकों की काउंसलिंग कराई गई। इससे नीचे की मेरिट कट आफ के आवेदकों की काउंसलिंग कराने से डायट कर्मचारियों से मना कर दिया। बताया गया कि जो मेरिट कट आफ प्रकाशित किया गया है। उसी के आधार पर काउंसलिंग कराई जाएगी। इस बात को लेकर कर्मचारियों और आवेदकों में नोकझोंक होने लगी। आवेदको का कहना था कि जारी सूचना में कला वर्ग का मेरिट कट आफ 200.93 है।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने कहा कि संशोधित मेरिट कट आफ भी प्रकाशित कराया गया है। आवेदकों ने कहा कि एनआईसी की सूची में कोई सुधार नहीं है। काउंसलिंग कराने की मांग कर आवेदक हंगामा करने लगे। कर्मचारियों ने बताया कि प्राचार्य डा.एमपी सिंह अवकाश पर है। डायट में हंगामा की खबर पाकर सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान, महिला सीओ समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने यहां काउंसलिंग के बनाए गए 5 काउंटरों को बंद करा दिया। काउंसलिंग रुकने से हाईमेरिट वाले आवेदक परेशान हो गए।
विज्ञापन
आवेदक कलेक्ट्रेट पहुंचकर हंगामा करने लगे और डीएम विवेक वार्ष्णेय से बात की। डीएम ने एसडीएम सदर पप्पू गुप्ता को डायट भेजकर कार्रवाई करने को कहा। हंगामे की बात सुनकर डायट प्राचार्य भी मौके पर आ गए। उनके व एसडीएम सदर के बीच वार्ता हुई। बाद में यह मामला डीएम के पास पहुंच गया। डीएम विवेक वार्ष्णेय ने सभी आवेदकों को काउंसलिंग कराने के निर्देश दिए। काउंसलिंग करीब एक बजे शुरू हो सकी।
375 सीटों पर 13 हजार आवेदक
हरदोई। बीटीसी में प्रवेश को लेकर तीन दिनों तक चलने वाली काउंसलिंग के लिए पहले दिन 13 हजार आवेदकों को बुलाया गया था। यहां पर मेरिट अधिक होने के चलते आवेदकों की अधिक भीड़ नहीं हुई। काउंसलिंग देर शाम तक चली।