{"_id":"612142d78ebc3e79f17d9989","slug":"dhaan-hardoi-news-knp6474839148","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनप्रतिनिधियों से धान क्रय केंद्र खोलने के लिए मांगे सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनप्रतिनिधियों से धान क्रय केंद्र खोलने के लिए मांगे सुझाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिले में एक अक्तूबर से धान की खरीद शुरू हो जाएगी। सितंबर में विभाग की ओर से क्रय केंद्रों के गठन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एडीएम संजय कुमार सिंह ने इसके लिए सांसद व विधायकों से भी प्रस्ताव व सुझाव मांगें हैं।
शासन ने अगस्त के पहले पखवारे में ही धान खरीद की समय सारिणी जारी की है। इसके अनुसार अगस्त के दूसरे पखवारे व सितंबर में क्रय केंद्रों के गठन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। विपणन विभाग ने इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। एडीएम संजय कुमार सिंह ने भी सभी विधायकों व सांसदों को पत्र जारी कर उनसे उनके संसदीय/विधान सभा क्षेत्र में क्रय केंद्रों के चयन के लिए कृषकों की मांग व उत्पादन के दृष्टिगत अभिमत, उपलब्ध कराने को कहा।
कहा कि विधायक व सांसद अपने सुझाव 25 अगस्त तक जिला खाद एवं विपणन अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध करा दें। जिससे उनके प्रस्तावों का संज्ञान लेकर क्रय केंद्रों के चयन व अनुमोदन की कार्रवाई पूर्ण की जा सके।