फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   development minister angry after seing water logging

गंदगी और जलभराव देख बिफरे विकास मंत्री

Sun, 30 Jun 2019 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
development minister angry after seing  water logging
नुमाइश मैदान का निरीक्षण करते नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, साथ में अन्य जनप्रतिनिधि। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने निकाय के जिम्मेदारों को जमकर फटकार लगाई। सफाई व्यवस्था खराब होने पर नगर विकास मंत्री ने यहां तक कहा कि पहले से बताकर आए हैं तो यह हाल है, अगर बिना बताए आते तो पता नहीं कितनी खराब स्थिति होती। निरीक्षण के बाद कलक्ट्रेट सभागार में भी नगर विकास मंत्री ने अधिशासी अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। जल्द ही व्यवस्था में सुधार की नसीहत भी उन्होंने दी। अधिशासी अधिकारी हरदोई और सफाई नायक का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश भी उन्होंने दिए।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना शनिवार शाम चार बजे डाक बंगला पहुंचे। यहां से नुमाइश मैदान पहुंचने पर फैली गंदगी और जलभराव देखकर सुरेश खन्ना का पारा चढ़ गया।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी और नगर पालिकाध्यक्ष से मुखातिब होते हुए उन्होंने स्थिति पर नाराजगी जताई। इसके बाद कलक्ट्रेट सभागार में उन्होंने डीएम पुलकित खरे की मौजूदगी में सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान सुरेश खन्ना ने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है, लेकिन दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा। बजट उपलब्ध होने के बावजूद खर्च न करने पर उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को चेतावनी दी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा, सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, मल्लावां-बिलग्राम विधायक आशीष सिंह आशू, नगर पालिकाध्यक्ष सुखसागर मिश्रा, माधौगंज नगर पंचायत अध्यक्ष अनुराग मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहाबाद पालिका से कुछ सीखते क्यों नहीं
बैठक के दौरान सुरेश खन्ना ने नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों से कहा कि शाहाबाद नगर पालिका से कुछ सीखते क्यों नहीं। स्वच्छता सहित विकास कार्यों के मामले में शाहाबाद जैसी योजनाएं बनाकर इन्हें अमल में लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के मामले में राष्ट्रीय स्तर पर शाहाबाद नगर पालिका को पुरस्कार मिला है। दूसरों को भी इससे प्रेरणा लेकर कार्य करना चाहिए। बैठक के दौरान नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने बिलग्राम के अधिशासी अधिकारी से मुखातिब होते हुए कहा कि लखनऊ में मैं तकादा सुनने के लिए नहीं बैठा हूं। विवादित मामलों के अलावा किसी का भी भुगतान रोका गया तो अधिशासी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि उदाहरण बिलग्राम का है, लेकिन सीख सभी अधिशासी अधिकारी ले लें। जो मामले जिले पर निस्तारित हो सकते हैं वह मंत्री तक न पहुंचे।
यह निर्देश भी दिए नगर विकास मंत्री ने
- हर पांचवें दिन हर नाली की सफाई कराएं नगर निकाय के जिम्मेदार
- अतिक्रमण, वेंडिंग जोन को लेकर स्पष्ट निर्देश हैं, उनका पालन करें
- अतिक्रमण की वजह से जलभराव हो तो गिरा दें अवैध निर्माण
- अवैध निर्माण गिराने पर जनप्रतिनिधियों की भी लें राय
- फुटपाथों का ढलान नालियों की तरफ रहे
- हर नगर निकाय एक-एक आदर्श पार्क विकसित करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed