फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Details of works of Kshetra Panchayat Fund summoned

Hardoi News: क्षेत्र पंचायत निधि के कार्यों का ब्योरा तलब

Tue, 20 Jun 2023 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Details of works of Kshetra Panchayat Fund summoned
हरदोई। क्षेत्र पंचायतों में क्षेत्र पंचायत निधि से पिछले वित्तीय वर्ष में कराए गए कार्यों का ब्योरा तलब किया गया है। डीएम ने सभी खंड विकास अधिकारियों से कहा है कि 1 अप्रैल 2022 के बाद के कार्यों की सूची प्राप्त कराई जाए।
विज्ञापन

डीएम एमपी सिंह ने सोमवार को विकास भवन सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीडीओ और एडीओ से कार्यों की जानकारी ली। कहा कि सीएम सामूहिक विवाह योजना में पात्रों का चयन किया जाए। अपात्र के चयन पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। टड़ियावां विकास खंड में एक अपात्र के चयन पर पूर्व में तैनात रहे एक कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि प्राप्त सभी आवेदनों का सत्यापन कराया जाय।
विज्ञापन

कहा कि प्रधान व सचिव की ओर से जोड़ों की पात्रता के संबंध में प्रमाण पत्र लिया जाए। कहा कि किसी भी कार्यालय में कोई निजी व्यक्ति न रखा जाए। आवास योजना की शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा। दागी कर्मचारियों को महत्वपूर्ण पटल न दिए जाएं। डीएम ने विकास खंड भरावन के प्राथमिक विद्यालय जगसरा में टायलीकरण न कराकर रुपये गबन करने पर प्रधान सुधीर सिंह एवं सचिव रामकृष्ण पर वित्तीय अनियमितता के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए। सीडीओ सौम्या गुरूरानी, पीडी गजेंद्र तिवारी, डीएसटीओ डॉ. राम प्रकाश सहित सभी बीडीओ और एडीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed