फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Deputy Director in sanitation will investigate embezzlement

शौचालय निर्माण में गबन की जांच करेंगे उप निदेशक

Thu, 03 Mar 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 03 Mar 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Deputy Director in sanitation will investigate embezzlement

हरदोई। जनपद में हुए शौचालय निर्माण में गबन के मामले की जांच उप निदेशक को सौंपी गई है। दो सहायक विकास अधिकारी पंचायत को आरोप पत्र दिए गए हैं। मामले की जांच कर एक माह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


निर्मल भारत अभियान के तहत जनपद में वित्तीय वर्ष 2012-13 और 2013-14 के अंतर्गत शौचालय का निर्माण कराया गया। जिसमें ही पीएलआई दाखिल होने के बाद कराई गई। जांच में करीब चार करोड़ रुपये की धनराशि के गबन के साथ ही फर्जी रिपोर्टिंग के मामला सामने आए थे। न्यायालय के निर्देश पर जनपद के 33 ग्राम प्रधान और 22 ग्राम सचिवों पर एफआईआर हुई। वहीं, एडीओ पंचायत भी लपेटे में आए। ऐसे ही दो सहायक विकास अधिकारी पंचायत पर अब अनुशासनिक कार्रवाई शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


निदेशक पंचायत राज ने जनपद के पिहानी ब्लाक के तत्कालीन सहायक विकास अधिकारी पंचायत चंद्रहास द्विवेदी और शाहाबाद ब्लाक के तत्कालीन एडीओ विनोद कुमार गुप्ता को शौचालय निर्माण की आवंटित धनराशि के गबन का दोषी, अपूर्ण शौचालयों की फर्जी रिपोर्टिंग, आवंटित धनराशि के दुरुपयोग और निरीक्षण दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही पर निदेशक पंचायत राज ने अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए उप निदेशक लखनऊ मंडल को जांच अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही सहायक विकास अधिकारी पंचायत को आरोप पत्र दिया है। अपर निदेशक राजेंद्र सिंह ने इस मामले में उप निदेशक को एक माह में जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed