फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dengue ward is ready, mosquitoes are galore outside the ward

Hardoi News: डेंगू वार्ड तैयार, कक्ष के बाहर ही मच्छरों की भरमार

Tue, 09 Sep 2025 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Dengue ward is ready, mosquitoes are galore outside the ward
हरदोई। डेंगू के मरीजों के लिए इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आर्थोपेडिक वार्ड के दूसरे कक्ष में डेंगू वार्ड तो तैयार हो चुका है, पर वार्ड के बाहर ही गंदगी की साफ सफाई नहीं हुई है। कक्ष के बाहर चोक नालियों में मच्छरों की भरमार है, इससे हर वक्त बीमारी का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


बारिश और गर्मी की वजह से वैसे ही बीमारियाें में इजाफा हो रहा है, वहीं जलजमाव के चलते डेंगू का खतरा मंडराना शुरू हो गया है। इसको लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय ने संभावित डेंगू मरीजों के इलाज के लिए 10 बेडों का डेंगू वार्ड आरक्षित कर दिया है।
विज्ञापन

आर्थोपेडिक वार्ड के दूसरे कक्ष में डेंगू के मरीजों के वार्ड तैयार किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू वार्ड में तो सभी सुविधाएं मुहैया कराई हैं ताकि मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके, लेकिन कक्ष के बाहर साफ सफाई पर ध्यान नहीं दिया। वार्ड के बाहर चोक नालियों में मच्छर पनप रहे हैं, लेकिन न तो छिड़काव हुआ है और न ही सफाई हुई है, ऐसे में मरीजों के साथ अन्य लोगों में बीमारी का खतरा मंडराने का डर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका भी नहीं दे रही ध्यान
हरदोई। ऑर्थोपेडिक वार्ड के सामने ही नगर पालिका ने कूड़ा यार्ड बना रखा है। जहां मेडिकल कॉलेज और पड़ोस के अस्पताल का कचरा तो पड़ता ही है आसपास से भी उठाकर लाया गया कूड़ा भी डाला जाता है। ऐसे में गंदगी और संड़ाध तो हर वक्त बनी रहती है। जलभराव भी हर वक्त बना रहता है। इससे भी मच्छर पनपते रहते हैं।


वर्जन
जहां पर गंदगी होती है वहां ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करा दिया जाता है। नालों की सफाई के लिए नगर पालिका को पत्र भेजा गया था, लेकिन उसे काफी समय हो गया है। एक बार फिर से रिमांडर भेज कर साफ सफाई के लिए कहा जाएगा। डेंगू मरीजों के भी सभी तैयारियां पहले से कर ली गई हैं।-डॉ. चंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed