{"_id":"602e9ced8ebc3ee968393aef","slug":"demonstration-on-farmers-problems-hardoi-news-knp6126713161","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टा मवेशियों से दिलाई जाए किसानों को निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टा मवेशियों से दिलाई जाए किसानों को निजात
विज्ञापन
फोटो-32- तहसील में प्रदर्शन करते भाकियू पदाधिकारी व कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन अवध के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्यामू शुक्ला के नेतृत्व में गुरुवार को पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने एसडीएम दीपक वर्मा को ज्ञापन सौंपा।
सौंपे गए ज्ञापन में कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो तीन कृषि कानून बनाए हैं, उनसे देश का किसान खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।
इसके विरोध में उनका संगठन दिल्ली में लगातार प्रदर्शन कर रहे है। किसानों को न्याय मिलने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। कहा कि प्रदेश में गन्ने की फसल का समर्थन मूल्य कम से कम 450 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए, किसानों को 14 दिन में फसल का भुगतान दिया जाए।
अध्यक्ष श्यामू शुक्ला ने कहा कि छुट्टा मवेशी किसानों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। किसानों को इनसे निजात दिलाई जाए। किसान नेता राहुल मिश्रा ने कहा कि सवायजपुर क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या अर्जुनपुर पुल है।
विज्ञापन
कई आश्वासनों के बाद भी सरकार अब तक पुल का निर्माण नहीं करा सकी है। किसानों की मांग है कि पुल का जल्द से जल्द निर्माण करवाया जाए। जिलाध्यक्ष कदीर पहलवान ने कहा कि सवायजपुर क्षेत्र के किसानों ने प्राइवेट नलकूपों के कनेक्शन के लिए काफी पहले ही धनराशि जमा करा दी है, लेकिन उन्हेें कनेक्शन जारी नहीं किए गए हैं। इ
स मौके पर मयंक सिंह चौहान, भोले सिंह, अमिताभ सिंह, राहुल शुक्ला, दिनेश वर्मा, हिमांशु दीक्षित, शोभित शुक्ला व ब्रज किशोर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।