{"_id":"d6cc9e26256b7edf4aacc00e7cec5cc3","slug":"demands-on-not-having-a-village-on-a-dharana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगे पूरी न होेने पर धरने पर बैठे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगे पूरी न होेने पर धरने पर बैठे ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 17 Mar 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पात्र होने के बाद भी लोहिया आवास दिलाने एवं प्रधान व
विज्ञापन
उनके साथियों की गिरफ्तारी की मांग न पूरी होने से गढ़ी के ग्रामीण सोमवार
से फिर से कलक्ट्रेट में धरने पर बैठ गए। डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कहा
कि जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
कलक्ट्रेट परिसर में धरने को संबोधित करते हुए गढ़ी के ग्रामीणों में शामिल उमेश कुमार व छविनाथ आदि ने बताया कि जनवरी में लोहिया आवास दिलाने एवं गांव के प्रधान व उनके साथियाें के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था।
जिसके बाद मुख्य विकास अधिकारी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया था, लेकिन दो माह का समय बीतने के बाद भी अब तक न तो आवास ही मिल सके हैं और न ही नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई ही की जा सकी है, जिससे गांव में खुलेआम आरोपी ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी देते घूम रहे हैं।
ग्रामीणों ने विवश होकर एक बार फिर से बेमियादी धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह तब तक जारी रहेगा, जब ग्रामीणों को न्याय नहीं मिल जाता और उनकी मांगों को मान नहीं लिया जाता। इसके बाद एक ज्ञापन डीएम रमेश मिश्रा को भी सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई।