बिलग्राम। भाकियू राष्ट्रवादी की ओर से सोमवार को तहसील में पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेम सागर यादव ने की। पंचायत में गोदामों पर यूरिया न होने, शौचालय अधूरे होने, छुट्टा मवेशियों द्वारा फसलों को बर्बाद किए जाने आदि का मामला उठाया। तहसीलदार मूसाराम थारू को ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष प्रेम सागर यादव ने कहा कि क्षेत्र के ग्राम रड़ेना व पसनेर में शौचालय अधूरे पड़े हैं। उनका निर्माण कराया जाए। गोदामों पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। रड़ेना गांव की श्मशान की भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाए।
कहा कि क्षेत्र में छुट्टा मवेशी खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान हित में छुट्टा मवेशियों को पकड़ कर गोवंश आश्रय स्थलों में बंद कराया जाए। इस मौके पर छोटे लाल, वीरेंद्र, लंबू, परमाई लाल व विशुन पाल आदि मौजूद रहे।