फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   demand raised for sewer lie construction

बेल्हैया सड़क मार्ग पर पानी निकासी के लिए नाले के निर्माण की मांग

Mon, 09 Aug 2021 05:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 05:23 PM IST
विज्ञापन
demand raised for sewer lie construction
हरदोई। बेनीगंज के बेल्हैया मार्ग पर पानी निकासी के लिए नाला बनवाने सहित 13 सूत्री मांगों को लेकर भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी दीक्षा जैन को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में जिलाध्यक्ष पुनीत मिश्रा ने कहा कि कोथावां के ग्राम उमरारी के मजरा जगदीश खेड़ा से माधौगंज-सीतापुर सड़क मार्ग पर 900 मीटर कच्चे दलदल रूपी मार्ग को दुरुस्त कराया जाए। विकास खंड अहिरोरी के ग्राम अटरा से रामनगर गांव तक 250 मीटर कच्चे मार्ग पर खड़ंजा निर्माण कराए जाने की मांग काफी समय से की जा रही है।
विज्ञापन

अब तक उस ओर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने ग्राम पंचायत अटरा में बने सामुदायिक शौचालय सहित अधूरे पड़े 300 शौचालयों का निर्माण कार्य पूर्ण कराए जाने की मांग की गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि 24 अगस्त तक कार्रवाई नहीं की गई तो 25 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर कई पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed