फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Demand for payment of outstanding honorarium to contractual workers

Hardoi News: ठेका कर्मियों के बकाया मानदेय भुगतान की मांग, प्रदर्शन की चेतावनी

Fri, 09 Oct 2026 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Demand for payment of outstanding honorarium to contractual workers
हरदोई। नगर पालिका में ठेका कर्मचारियों के दो माह के बकाया मानदेय के भुगतान की सभासदों ने मांग की। सभासदों ने 13 अक्तूबर तक बकाया मानदेय दिए जाने की प्रक्रिया पूरी कराने का अल्टीमेटम दिया। कहा कि इसके बाद धरना, प्रदर्शन और घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

ठेका कर्मियों का बकाया मानदेय दिलाने के संबंध में सभासदों ने अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि 13 अक्तूबर तक भुगतान करा दिया जाए। ऐसा न होने पर अधिशासी अधिकारी का घेराव किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में सभासद अमित त्रिवेदी रानू, जमील अहमद, राजीव सिंह पप्पू, पुनीत मिश्रा, अहमर हुसैन, अजय कुमार शर्मा दीपू, सुधीर गुप्ता, रोहित कश्यप, छुन्नकी तिवारी आदि शामिल रहे। सभासदों को नगर पालिका प्रशासन की तरफ से जानकारी दी गई कि बस्ती इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी लि. को करीब 400 कर्मचारी का करीब 90.00 लाख रुपया वेतन मद में भुगतान के लिए दिया जाता है।
विज्ञापन

सर्विस प्रोवाइडर एजेंसी ने निकाय से प्राप्त इपीएफ राशि भी कर्मचारियों के खातों में जमा नहीं की है। इस पर नोटिस दिया गया। एजेंसी से कहा गया कि वेतन को कर्मचारियों के खातों में भिजवाया जाए। ईओ ने कहा कि वेतन जल्द दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। देरी पर जवाबदेही तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed