{"_id":"6ac7de46b10bba37930f8ba8","slug":"demand-for-arrest-of-cec-after-lodging-of-fir-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-158079-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सीईसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सीईसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन
फोटो-10- कलक्ट्रेट में कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठी पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, पूर्व विधायक राज
हरदोई। समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र बचाओ सप्ताह और वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत बृहस्पतिवार को विरोध-प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट काे सौंपा। इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की गई।
एसआईआर के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं के वोट काटे जाने के विरोध में सपा ने आंदोलन छेड़ रखा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, पूर्व विधायक राजेश्वरी और पूर्व जिलाध्यक्ष पदमराग सिंह यादव के संयुक्त नेतृत्व में विरोध-प्रदर्शन किया गया। अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए कार्यकर्ता विरोध मार्च करते हुए अटल चौक और फिर घंटाघर रोड, सोल्जर बोर्ड चौराहा होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। कलक्ट्रेट में केंद्र सरकार और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ता हाथों में मुख्य निर्वाचन आयुक्त और केंद्र सरकार के विरोध में लिखे नारों की तख्तियां लिए थे।
इस दौरान सपा नेताओं ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने और गिरफ्तार किए जाने की मांग की। प्रदर्शन में प्रदेश सचिव अरुण मौर्य, पूर्व ब्लॉक प्रमुख आकाश वर्मा, डॉ. प्रफुल्ल वर्मा, रहमत अली, रामज्ञान गुप्ता, हफीज मंसूरी, रामलली वर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
रास्ते में ही रोका रामज्ञान को, पुलिस के साथ भेजा गया
सपा नेता रामज्ञान गुपता ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह से ही उनके मकान से लेकर दुकान तक पुलिस तैनात कर दी गई। प्रयास था कि वह विरोध-प्रदर्शन में शामिल न हो पाएं। इसके बाद भी वह निकल गए तो रास्ते में पुलिस ने उन्हें फिर से घेर लिया। तीखी नोकझोंक के बाद पुलिस ने अपनी निगरानी में उन्हें अंबेडकर पार्क तक पहुंचाया।