{"_id":"6207ede9091c9b7f3c2fa392","slug":"delivery-of-two-pregnant-women-in-an-ambulance-hardoi-news-knp6802729101","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गर्भवतियों का एंबुलेंस में प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो गर्भवतियों का एंबुलेंस में प्रसव
विज्ञापन
हरदोई। जिले में एंबुलेंस के अंदर प्रसव होने के मामले बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में एंबुलेंस के अंदर दो गर्भवतियों ने बच्चों को जन्म दिया। दोनों के परिजनों ने एंबुलेंस कर्मियों के नेक कार्यों की सराहना की।
अहिरोरी ब्लॉक के भीठा महासिंह निवासी सरिता गर्भवती थी। शुक्रवार की शाम प्रसव पीड़ा होने पर पति ने एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलने के 20 मिनट में एंबुलेंस संग कर्मी मौके पर पहुंच गए।
परिजन उसे एंबुलेंस से महिला अस्पताल ले आ रहे थे। रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ने पर ईएमटी रामरहीस ने चालक से गाड़ी रुकवा दी। ईएमटी ने आशा कार्यकर्ता की मदद से महिला का एंबुलेंस में प्रसव कराया।
विज्ञापन
इसी तरह बिलग्राम के रसूलपुर गांव निवासी आरती को शनिवार की सुबह प्रसव पीढ़ा होने पर परिजनों ने 102 पर कॉल कर एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से परिजन उसे महिला अस्पताल ले आ रहे थे।
रास्ते में तबीयत बिगड़ने पर ईएमटी ने सड़क के किनारे गाड़ी खड़ी करवा दी। आशा कार्यकर्ता के सहयोग से एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया। दोनों के परिजन एंबुलेंस कर्मियों के नेक कार्यों की सराहना की।
एंबुलेंस के फ्लीट प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि एंबुलेंस कर्मियों के इस नेक कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा।