{"_id":"6490a4d3d8d666d976067994","slug":"death-penalty-should-be-given-to-the-corrupt-jps-rathore-hardoi-news-c-12-1-294311-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचारियों को दी जानी चाहिए सजा-ए-मौत: जेपीएस राठौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचारियों को दी जानी चाहिए सजा-ए-मौत: जेपीएस राठौर
विज्ञापन
हरदोई। जिले के प्रभारी मंत्री सहकारिता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर ने कहा कि भ्रष्टाचारियों को सजा-ए-मौत दी जानी चाहिए। यह जनता के धन को हड़पने का काम करते हैं। उन्होंने दिल्ली सरकार के दो मंत्रियों के जेल में बंद होने का जिक्र करते हुए कहा कि कभी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मनीष सिसौदिया की ईमानदारी की चर्चा किया करते थे। सच्चाई अब जनता के सामने है।
राठौर ने सोमवार को यहां कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। अखिलेश यादव के पीडीए (पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक) के सवाल पर कहा कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इसकी परिभाषा कर दी है। पीडीए मतलब होता है कि परिवारवाद, दंगा और अपराधी। जनता इसे समझ चुकी है। इनका असली चेहरा पहचानती है और वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता इनके भ्रम जाल में नहीं आएगी। जन समर्थन के आगे यह पीडीए एनडीए से मोर्चा नहीं ले पाएगा। कहा कि रामभक्त पर गोलियां चलवाने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी।
ओपी राजभर के भाजपा में आने के सवाल पर कहा कि यह निर्णय संगठन लेगा लेकिन ओपी राजभर की क्षेत्र में अच्छी पकड़ है। बताया कि हरदोई के मेडिकल कॉलेज में एक नर्सिंग कॉलेज के संचालन की स्वीकृति प्रदेश सरकार ने दे दी है।