फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Death of writer and son by crushing loader

लोडर से कुचल कर लेखपाल और बेटे की मौत

Mon, 17 Apr 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 17 Apr 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Death of writer and son by crushing loader
मर्चरी में रोते बिलखते मृतक के परिजन। - फोटो : amarujala

सवायजपुर (हरदोई)। पाली थानाक्षेत्र के कटरा-बिल्हौर हाईवे पर सोमवार को बेकाबू लोडर से कुचलकर बाइक सवार लेखपाल और बेटे की मौत हो गई। हादसे में अन्य दो बाइकों पर सवार साथी लेखपाल समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एसडीएम वंदना त्रिवेदी व तहसीलदार राजेश मौके पर पहुंचे। घायलों को सीएचसी व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

विज्ञापन


पाली थाना क्षेत्र के मढ़रू खेड़ा के मजरा नरसिहामऊ निवासी हेतराम (57) पुत्र प्यारेलाल सवायजपुर तहसील में राजस्व लेखपाल थे। वह तीसरे नंबर के बेटे मुनीश उर्फ बबलू (23) के साथ बाइक से तहसील गए थे। दोपहर करीब एक बजे तहसील का काम निपटा कर वे घर के लिए निकले थे।
विज्ञापन


बबलू बाइक चला रहा था। इस दौरान साथी लेखपाल रामचंद्र राजपूत (55) निवासी पाली कस्बा भी बाइक से निकले थे। हाईवे पर बाइक सवार मढरू खेड़ा के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रहे लोडर ने एक बाइक पर सवार लोनार थाना क्षेत्र के वृंदावन कस्बा निवासी आदेश (30) व गिरिंद (25) को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सवार आगे चल रहे हेतराम और रामचंद्र राजपूत की बाइकों से टकरा गए, लोडर हेतराम और बेटा बबूल को रौंदते हुए आगे खंती में पलट गया। हादसे में रामचंद्र राजपूत, आदेश व गिरिंद गंभीर रूप से घायल हो गए। बबलू हेलमेट लगाए था। जबकि अन्य बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

हेलमेट लगाए होने से बबलू के सिर में चोटें नहीं आई थी। लेकिन सीने के ऊपर से पहिया निकलने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। सीएचसी में डाक्टरों ने बबलू को मृत घोषित कर दिया। हेतराम और राजपूत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


जहां पर हेतराम ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रामचंद्र की हालत गंभीर है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया। एसओ सत्य प्रकाश ने बताया कि लोडर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। मृतक के परिजनाें की तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed