फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   death of labour

संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
death of labour
मृतक के परिजन। संवाद - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज़ एजेंसी भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बारताली मजरा बहुती निवासी मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पत्नी की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बहुती के मजरा बरताली निवासी संजीवन (42) पुत्र राम भजन मजदूरी करता था। पत्नी कौशल्या के मुताबिक सोमवार सुबह लगभग छह बजे गोविंदखेड़ा निवासी एक व्यक्ति उसे बाग में यूकेलिप्टस के पेड़ काटने के लिए बुला कर ले गया था। सोमवार शाम लगभग 4:30 बजे काटते समय अचानक पेड़ गिरा और संजीवन पेड़ की ही जद में आ गया । इससे चुटहिल हुए संजीवन को ठेकेदार सुरेश और लालजीत कनौरा गांव में स्थित एक प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए। रात लगभग नौ बजे परिजनों के पहुंचने पर ठेकेदार ने संजीवन को परिजनों के हवाले कर दिया। पत्नी का दावा है कि घर लेकर जाते समय संजीवन की मौत हो गई ।घटना की वास्तविकता जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने की तहरीर पुलिस को दी है। अतरौली के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही घटना का कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed