फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   death of labour in accident

सड़क पार कर रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने रौंदा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 02:12 PM IST
विज्ञापन
death of labour in accident
सड़क पार कर रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने रौंदा मौत -अतरौली थाना क्षेत्र की घटना संवाद न्यूज़ एजेंसी भरावन । अतरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत संडीला -अतरौली मार्ग पर सड़क पार करते समय मजदूर को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरावन ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अतरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करेंठ निवासी गुरुप्रसाद (55) पुत्र छोटेलाल मजदूरी करता था। गुरुवार सुबह लगभग पांच बजे वह घर से शौच जाने के लिए निकला था ।शौच के बाद संडीला-अतरौली मार्ग पार करते समय अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। ग्रामीणों की सूचना पर अतरौली पुलिस मौके पर पहुंच गई और गंभीर रूप से घायल गुरु प्रसाद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरावन पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने गुरु प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। गुरु प्रसाद की पत्नी की मौत हो चुकी है और उसके एक पुत्र अरुण है। अतरौली के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed