{"_id":"596907134f1c1b5e248b46a7","slug":"death-of-injured-paternal-cancer-in-chc","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में गिरकर घायल प्रसूता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में गिरकर घायल प्रसूता की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
परिवारीजन
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सीएचसी में भर्ती प्रसूता शौच के लिए जाते समय गिरकर घायल हो गई। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका बिलग्राम क ोतवाली क्षेत्र के मढई गांव की थी। गुरुवार शाम उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जहां पर देर रात उसने बेटे को जन्म दिया था। जांच में जच्चा-बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ थे।
विज्ञापन
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के मढई निवासी प्रमोद की पत्नी शशि (26) गर्भवती थी। गुरुवार शाम उसे प्रसव पीड़ा हुई। आशा कार्यकर्ता ने एंबुलेंस से उसे सीएचसी में भर्ती कराया था। जहां पर देर रात उसने बेटे को जन्म दिया। डॉक्टर ने जच्चा-बच्चा की जांच की दोनों पूरी तरह से स्वस्थ थे। डॉक्टरों ने उसे बच्चा वार्ड में शिफ्ट कर दिया था। पति प्रमोद के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब सात बजे वह सीएचसी के शौचालय में शौच के लिए अकेली जा रही थी।
विज्ञापन
शौचालय के पास पहुंचने पर उसे चक्कर आ गया और वह बेहोश होकर गिर गई। इससे उसके सिर के पीछे के हिस्से में गंभीर चोटें आईं। स्वाथ्यकर्मी उसे उठकर वार्ड में ले गए। डॉक्टर ने शशी क ी जांच कर इलाज शुरू किया। कुछ ही देर में उसकी हालत गंभीर हो गई। डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉ. मनोज देशमणि ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन