फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Death of a young man who came to see off his wife, accused of murder

Hardoi News: पत्नी को विदा कराने आए युवक की मौत, हत्या का आरोप

Sat, 27 May 2023 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Death of a young man who came to see off his wife, accused of murder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बघौली। मायके में रह रही पत्नी को विदा कराने आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक का शव गांव के बाहर सड़क किनारे पेड़ से बंधा मिला। शव इस तरह से बंधा हुआ था कि इससे फंदा लगाने की बात आसानी से गले नहीं उतर रही है। उसके गले पर चोटों के निशान युवक की पिटाई की ओर इशारा कर रहे थे। युवक के परिजनों ने 60 हजार रुपये छीनकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
सुरसा थाना क्षेत्र के ओदरा निवासी मनीराम के पुत्र आकाश (25) की शादी साल 2022 में बघौली थाना क्षत्र के हथियाई निवासी विजय पाल की पुत्री पप्पी से हुई थी। आकाश खेतीबाड़ी और बाहर रह कर मजदूरी भी कर लेता था। परिजनों ने बताया कि पप्पी करीब दो-ढाई लाख के जेवर लेकर मायके चली आई थी। गुरुवार को आकाश उसे विदा कराने ससुराल आया था। शनिवार की सुबह हथियाई के कुछ लोगों ने आकाश की मौत के बारे में खबर दी।
विज्ञापन

बताया कि आकाश का शव हथियाई जाने वाली सड़क के किनारे एक पेड़ से बंधा हुआ था। इससे आत्महत्या करने की बात आसानी से गले नहीं उतर रही है। आकाश के नाक और मुंह के अलावा नाखूनों से खून निकल रहा था। पिता मनीराम का आरोप है कि आकाश दिल्ली से कमाकर 60 हजार रुपये लाया था। ससुराल जाते वक्त वह सारा रुपया उठा ले गया था। पिता ने आरोप लगाया है कि आकाश के ससुर, साले और साढ़ू ने 60 हजार रुपये छीनकर उसकी हत्या कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बघौली थाना प्रभारी ज्ञानेश दुबे ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed