{"_id":"598f3fde4f1c1b362a8b4935","slug":"death-in-suspicious-circumstances-pregnant-lady","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में गर्भवती की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में गर्भवती की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
pregnant woman
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगंज/हरदोई। माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम भिठाई निवासी एक गर्भवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि गर्भपात हो जाने के कारण उसकी मौत हुई। वहीं मृतका के भाई का कहना है कि उन्हें शव घर में पड़ा मिला।
विज्ञापन
भिठाई निवासी विवेक की पत्नी रेनू (30) छह माह की गर्भवती थी। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह रेनू की तबीयत बिगड़ गई थी। उसे कस्बे के ही एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले जाया गया था। यहां उपचार के दौरान उसको कुछ राहत महसूस हुई तो परिजन वापस घर ले गए।
विज्ञापन
घर में रात में उसका गर्भपात हो गया। परिजन आनन-फानन ही उसे लेकर जिला अस्पताल जाने के लिए निकले। बिलग्राम के निकट उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई तो परिजन बिलग्राम के सीएचसी ले गए, लेकिन तब तक रेनू ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पाकर पहुंचे रेनू के भाई शाहजहांपुर के पुवायां निवासी दीपक तिवारी ने बताया कि उन्हें बहन की तबीयत खराब होने की सूचना दी गई थी। जब वह यहां पहुंचे तो उसका शव घर में पड़ा मिला। उन्होंने बताया कि विवाह सात वर्ष पूर्व हुआ था।
चार वर्षीय वंश और दो वर्षीय अंश, दो पुत्र रेनू और विवेक के हैं। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने के लिए फौती सूचना थानाध्यक्ष को दी। थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि कोई आरोप नहीं लगाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।