फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Death attack accused arrested in encounter

जानलेवा हमले का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sun, 17 Jan 2021 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Death attack accused arrested in encounter
बिलग्राम। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कटरी महादेवा में किसान को गोली मारने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से अवैध (देशी) रायफल भी बरामद हुई है। मेडिकल कराने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम कटरी महदेवा निवासी संतराम (40) पुत्र बृजलाल को 9 जनवरी की रात गोली मार दी गई थी। गंभीर रूप से घायल संतराम को कन्नौज जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

वहां से कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया था। संतराम के भाई शिव कुमार ने गांव निवासी संतोष पुत्र डमरू उर्फ शिवचरण समेत पांच लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बिलग्राम कोतवाल सुनील कुमार ने बताया कि रविवार सुबह मुखबिर से जानकारी मिली थी कि संतोष ग्राम म्योरा के निकट खेत पर मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह और संजय सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर छापा मारा। पुलिस को देखकर संतोष ने देशी रायफल से फायर किया तो पुलिस ने भी फायरिंग कर दी। हालांकि घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है। इसके बाद पुलिस ने संतोष को देशी रायफल समेत गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध अवैध शस्त्र अधिनियम के तहत भी रिपोर्ट दर्ज की गई है और जेल भेज दिया गया है।

संतराम खतरे से बाहर
गोली लगने से घायल संतराम की स्थिति अब खतरे से बाहर है। बताया जाता है कि देशी रायफल से चली गोली संतराम के दिल के ऊपर पसली में ही फंस गई। जल्द ही चिकित्सीय सुविधा मिलने से ऑपरेशन के बाद फंसी हुई गोली निकाल दी गई। उसकी हालत में भी सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed