{"_id":"61d489da527c1d47cf26979d","slug":"deadbody-funeral-in-disputed-land-stop-hardoi-news-knp673548019","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत पर विवादित जमीन पर शव दफनाने से अफसरों ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत पर विवादित जमीन पर शव दफनाने से अफसरों ने रोका
विज्ञापन
विवादित जमीन पर शव दफनाने के मामले में जमा भीड़ को समझाते एसडीएम और सीओ
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लावां। थाना क्षेत्र में विवादित जमीन पर शव दफन करने को लेकर की गई शिकायत पर एसडीएम और सीओ समेत तीन थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। प्रसाशन ने शव दफनाने से रोक दिया। मृतक के परिजनों ने शव बड़े दरवाजे पर रख दिया।
कस्बे के मोहल्ला बड़े दरवाजा निवासी यामीन (60) की मंगलवार को बीमारी से मौत हो गई। परिजन शाम करीब सात बजे शव को कस्बे के बगदाद रोड स्थित दादे मियां मजार के निकट दफन करने गए थे।
इसी बीच गंगारामपुर निवासी राकेश गुप्ता ने पुलिस से ट्रस्ट की जमीन पर शव दफन करने की शिकायत कर दी। सूचना पर एसडीएम राहुल कश्यप विश्वकर्मा, सीओ हेमंत उपाध्याय कोतवाल सुनील कुमार तीन थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर शव दफन करने से रोक दिया। परिजनों ने शव को वापस लाकर बड़े दरवाजे पर रख दिया।
विज्ञापन
राकेश कुमार ने बताया कि जमीन ट्रस्ट की है। वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि पहले से शव इसी जगह दफन किए जाते रहे हैं। एसडीएम ने बताया कि बुधवार सुबह जमीन की पैमाइश कराई जाएगी। लोग शव वापस ले गए हैं।