फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dead body of youth missing for five days found hanging

Hardoi News: पांच दिन से लापता युवक का शव फंदे से लटका मिला

Sun, 27 Oct 2024 10:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth missing for five days found hanging
बेनीगंज। पांच दिन से लापता युवक का शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के डही गांव निवासी राजपाल (25) फरीदाबाद में पत्नी गीता और एक साल के पुत्र कृष्णा के साथ रहकर दिहाड़ी मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। इसके बाद राजपाल 20 अक्तूबर को गांव आ गया था। दो दिन तक घर में रुका भी। 22 अक्तूबर की बिना बताए शाम को कहीं चला गया और फिर पता नहीं चला। परिजनों ने 25 अक्तूबर को कोतवाली पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी थी। राजपाल के भाई सरवन ने बताया कि पुलिस ने राजपाल की फोटो भी मांगी थी। रविवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने पेड़ पर शव लटका देखा। परिवार में मां इंद्रा, पत्नी गीता व एक पुत्र है। कोतवाल ब्रजेश कुमार राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed