{"_id":"63c58f52787e8b193756f5c0","slug":"dead-body-of-missing-youth-found-hanging-from-tree-for-15-days-hardoi-news-knp7391876108-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 15 दिनों से लापता युवक का शव पेड़ से लटकता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 15 दिनों से लापता युवक का शव पेड़ से लटकता मिला
विज्ञापन
माधौगंज। 15 दिनों से लापता युवक का शव सोमवार को महुआ के पेड़ से लटकता मिला। युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था।
थाना क्षेत्र के ग्राम चंदौली से छेदा पुरवा जाने वाले मार्ग पर एक खेत में खड़े महुआ के पेड़ से सोमवार को एक युवक का शव लटकता हुआ ग्रामीणों ने देखा। शव पेड़ पर काफी ऊंचा लटका होने के कारण लोग उसकी पहचान नहीं कर सके।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव के लोगों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारा। शव कई दिनों का होने के कारण उसकी पहचान करना मुश्किल था। उसके जेब से आधार कार्ड व कुछ नशीली पुड़िया मिली। आधार कार्ड के अनुसार उसके परिजनों को सूचना दी गई तो मौके पर पहुंचे चेतराम ने उसकी शिनाख्त अपने पुत्र अजय कुमार (35) के रुप में की।
पिता ने बताया कि वह 15 दिनों से लापता था। उसकी गुमशुदगी बिलग्राम थाने में सात जनवरी को दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।