फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dead body of middle aged man found in Sadar Bazar, not identified

Hardoi News: सदर बाजार में मिला अधेड़ का शव, पहचान नहीं

Fri, 13 Dec 2024 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 13 Dec 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Dead body of middle aged man found in Sadar Bazar, not identified
फोटो-22- 9 दिसंबर को प्रकाशित खबर।
विज्ञापन


- मरीज के बेड पर चादर न बदलने की शिकायत पर मेडिकल काॅलेज प्रशासन ने लिया फैसला
- रंग के अनुसार चादर बदलने को तैयार किया प्रारूप
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। अस्पताल के वार्डों में बेडों पर प्रतिदिन चादर न बिछाई जाने की अव्यवस्था का दाग अब रंग बिरंगी चादरों से धुल जाएगा। मेडिकल कॉलेज के वार्डों के बेडों पर अब हर रोज अलग अलग रंग की चादरें बिछाई जाएंगी। बेडों पर चादरें बदलने का प्रारूप भी तैयार किया जा चुका है और नई चादरों के लिए डिमांड कर दी गई है।
मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल की आईपीडी में सर्जिकल वार्ड, हड्डी वार्ड, मेडिसिन वार्ड, जच्चा-बच्चा वार्ड और इमरजेंसी वार्ड समेत अन्य वार्डों में रोजाना चादरें न बदलने की शिकायतें मिलती रहती हैं। इसके संबंध में अमर उजाला में भी नौ दिसंबर के अंक में खबर का प्रकाशन भी किया जा चुका है। अभी तक मरीज के बदलने के साथ ही चादर बदले जाने की शिकायत मिलती है।
विज्ञापन

शिकायतों पर लगाम लगाने के लिए अब बेडों पर अलग अलग रंग की चादरों को बिछाने का फैसला किया है। बेडों पर चादरें बिछाने को लेकर कलर कोडिंग कर ली गई है और अब हर रोज अलग दिनों पर अलग रंग की चादर को बिछाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चादर धुली हैं या नहीं, होगी निगरानी
हरदोई। चादरों के रंग अलग-अलग होने से उनके बदले जाने की पुष्टि होगी। साथ ही सफाई के लिए जो चादरें पहुंच रही हैं, उनकी भी निगरानी की जाएगी ताकि वे बगैर धुले अगले सप्ताह न बिछाई जा सकें। अगर किसी दुर्घटनाग्रस्त मरीज के खून या अन्य किसी तरह की गंदगी के दाग चादर पर लगेंगे तो उसके डिस्चार्ज होने के बाद फिर नई चादर बिछेगी ताकि अगले मरीज के संक्रमित होने की आशंका न रहे।


किस दिन किस रंग की बिछेंगी चादर
सोमवार- सफेद
मंगलवार- लाल
बुधवार- हरा
गुरुवार- पीला
शुक्रवार- गुलाबी व हल्का नीला
शनिवार- गहरा नीला
रविवार- भूरा रंग

वर्जन
चादरों की कलर कोडिंग से होगी सख्ती
बेडों पर चादर न बदलने की शिकायतें कई बार मिली हैं। इसलिए बेडों की चादरों की कलर कोडिंग की जाएगी। हर रोज नए रंग की चादर बिछने से चादर बदली गई है या नहीं, इसकी भी निगरानी हो सकेगी। डॉ. जेबी गोगोई, प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed