फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dead body of married woman found hanging, report on five including husband

Hardoi News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, पति समेत पांच पर रिपोर्ट

Sat, 14 Oct 2023 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Dead body of married woman found hanging, report on five including husband
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हरपालपुर। काेतवाली क्षेत्र के अन्ना गांव में विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में दुपट्टे से बने फंदे में लटकता मिला। मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
अन्ना गांव निवासी सुधीर का विवाह 23 मई 2021 को बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के आशापुरवा गांव निवासी हरश्चिंद्र की पुत्री प्रीती (20) के साथ की हुई थी। शनिवार सुबह प्रीती का शव ससुराल में ही मकान के अंदर बने कमरे में दुपट्टे से फंदे पर लटकता मिला। घटना की जानकारी पर मृतका के पिता हरिश्चंद्र मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

हरिश्चंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मृतका का पति सुधीर, ससुर सामेंद्र, सास कुसुम, देवर अनूप और ननद रोली शादी में दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। शादी के बाद से ही एक लाख रुपये और बाइक की मांग कर रहे थे। इसको लेकर कई बार प्रीती को परेशान किया गया और वह खुद समझा बुझाकर वापस आया। फिलहाल पुलिस ने हरिश्चंद्र की तहरीर पर पति समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ विनोद कुमार द्विवेदी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed