{"_id":"6937047f81e52114ef038a5b","slug":"dead-body-of-married-woman-found-hanging-in-her-maternal-home-hardoi-news-c-213-1-hra1006-141530-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मायके में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मायके में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
सांडी। एक साल से मायके में रह रही विवाहिता का शव सोमवार दोपहर पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। विवाहिता घर से रविवार शाम निकली थी। घटना सांडी थाना क्षेत्र के सैतियापुर गांव में हुई। परिजनों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
सैतियापुर निवासी चंद्रिका की पुत्री मनीषा (22) की शादी तीन साल पहले बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के दुलारपुर निवासी वीरेंद्र से हुई थी। मनीषा के बड़े भाई सुमित के मुताबिक, पति-पत्नी में शादी के बाद से ही कहासुनी होती रहती थी। एक साल पहले मनीषा मायके आ गई थी। तब से वह मायके में ही रह रही थी। बीते बुधवार को वीरेंद्र दुलारपुर आए थे। तब से वह ससुराल में रह रहे थे।
दावा है कि इस दौरान पति-पत्नी में मारपीट हुई थी। रविवार शाम बिना कुछ बताए मनीषा घर से चली गई थी। रात में वापस न आने पर उनकी तलाश की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सुबह फिर तलाश शुरु की गई। गांव निवासी पल्लू के कुछ पेड़ सुमित के मकान से 500 मीटर की दूरी पर लगे हैं। दोपहर के समय सुमित को मनीषा का शव दुपट्टे के फंदे से पेड़ पर लटका मिला। पुलिस को सूचना दी गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने लिए। मृतका की कोई संतान नहीं है। प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव ने बताया कि शव का पंचनामा भरा गया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।