{"_id":"5f32d87f8ebc3e411324b4bb","slug":"dead-body-of-lady-found-in-hardoi-hardoi-news-knp5763717195","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से लापता किशोर का शव फांसी पर लटकता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से लापता किशोर का शव फांसी पर लटकता मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम कोडना से तीन दिन से लापता किशोर का शव मंगलवार सुबह गांव के बाहर पेड़ पर रस्सी से फांसी पर लटकता मिला।
कोडना निवासी सुखलाल उर्फ सुक्खा का पुत्र शिवाकांत (15) शनिवार को घर से मजदूरी पर जाने की बात कहकर निकला था। देर शाम तक जब शिवाकांत वापस घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सुराग न मिलने पर रविवार को सुक्खा ने हरियावां थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
मंगलवार सुबह गांव के बाहर ग्रामीणों ने शिवाकांत का शव फांसी पर लटकता देखा तो परिजनों को सूचना दी। रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। मामला खुदकुशी का लग रहा है।