{"_id":"664ce4d0f53b85ecdd0d5a8e","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-stuck-in-the-bushes-of-the-canal-not-identified-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-114787-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नहर की झाड़ियों में फंसा मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नहर की झाड़ियों में फंसा मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं
विज्ञापन
कासिमपुर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के हरिचंद्रपुर गांव के पास शारदा नहर में एक युवक का शव झाड़ियों में फंसा मिला।
जानकारी पर सीओ संडीला मौके पर पहुंचीं और जांच की। साथ ही फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर गई और मामले से जुड़े नमूने जुटाए। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान न होने पर मोर्चरी में रखवा दिया गया।
हरिचंद्रपुर गांव के ग्रामीण मंगलवार दोपहर लगभग एक बजे नहर की तरफ गए थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने झाड़ियों में शव फंसा देखा। इसकी जानकारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष रामलखन मौके पर पहुंचे और जांच करने के बाद इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। कुछ ही देर में सीओ शिल्पा कुमारी भी मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों की मदद से शव नहर से बाहर निकलवाया।
थानाध्यक्ष रामलखन के मुताबिक शव लगभग 10 दिन पुराना लग रहा है। शव की फोटो आसपास के जनपदों और थानों में भेजी गई है, ताकि पहचान हो सके। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।