फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dead body of a young man found hanging in the forest

Hardoi News: जंगल में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Sun, 14 Apr 2024 11:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 14 Apr 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging in the forest
कछौना (हरदोई)। संदिग्ध हालात में बीती 11 अप्रैल को ससुराल से लापता हुए युवक का शव रविवार को कछौना कोतवाली क्षेत्र में लोन्हारा के पास जंगल में फंदे पर लटका मिला। मृतक के भाई ने घटना को लेकर ससुरालीजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के भैनामऊ गांव निवासी संजय (30) खेती करता था। उसकी ससुराल कछौना कोतवाली क्षेत्र के लोन्हारा गांव में है। बीती 11 अप्रैल को वह अपनी पत्नी कविता को विदा कराने के लिए ससुराल गया था। इसके बाद वापस घर नहीं पहुंचा। उसके भाई सर्वेश ने बताया कि संजय के घर न पहुंचने के बारे में उसके ससुरालीजनों से बात की गई, तो उन लोगों ने कहा कि 11 अप्रैल को ही वापस चला गया था।
विज्ञापन

काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर सर्वेश और उसकी मां निर्मला ने शनिवार को कछौना कोतवाली में जानकारी दी। रविवार की सुबह मां-बेटा कोतवाली कछौना में थे। तभी पुलिस को सुजानपुर और पूरा गांव के बीच जंगल में एक युवक का शव फंदे पर लटका मिलने की जानकारी मिली। इस पर सर्वेश और निर्मला भी मौके पर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां शव की शिनाख्त संजय के रूप में हुई। शव देखकर भाई और मां बिलख पड़ीं। मृतक की शादी छह साल पहले हुई थी। उसके एक पुत्र और एक पुत्री है। कोतवाल राकेश यादव ने बताया कि तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed