फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dead body of a young man found hanging from sister's dupatta

बहन के दुपट्टे से फांसी पर लटकता मिला युवक का शव

Fri, 12 Mar 2021 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from sister's dupatta
फोटो-9-मृतक व्यासमुनि के बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : HARDOI
पाली। थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया में एक प्राइवेट निर्माणाधीन स्कूल के निकट पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से युवक का शव लटकता मिला। फील्ड यूनिट की टीम ने भी घटनास्थल पर जाकर आवश्यक नमूने जुटाए।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया निवासी व्यासमुनि जाटव (19) मजदूरी करता था। व्यासमुनि ने गांव के ही एक व्यक्ति की सरसों की फसल की कटाई की थी। शुक्रवार को व्यासमुनि उसी व्यक्ति से मजदूरी के लिए लेने के लिए जाने की बात कहकर घर से निकला था।
विज्ञापन

इसके कुछ देर बाद गांव के बाहर एक निर्माणाधीन प्राइवेट स्कूल के पास शहतूत के पेड़ से व्यासमुनि का शव फांसी पर लटकता मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी, तो वह भी बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। मां सुनीता बेटे का शव देख बदहवास हो गई और गांव निवासी एक व्यक्ति पर साथियों समेत व्यासमुनि की हत्या किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर पहुंची पाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फील्ड यूनिट की टीम ने भी मौके से आवश्यक नमूने जुटाए।
पाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी का है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। परिजनों की ओर से घटना की कोई तहरीर न मिलने की बात भी प्रभारी निरीक्षक ने कही।

परिवार के इकलौते पुरुष की मौत से कोहराम
ग्रामीणों और परिजनों के मुताबिक व्यासमुनि पांच भाई बहन थे। व्यासमुनि के बड़े भाई ज्ञानमुनि उर्फ ज्ञानी की कैंसर के कारण नौ वर्ष पहले मौत हो गई थी। पिता रामसरन की मौत भी 13 वर्ष पहले हो चुकी है। व्यासमुनि की दो बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि एक छोटी बहन कोमल (14) है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed