फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   DDO meeting in hardoi

डीडीओ ने समीक्षा बैठक में ग्राम सचिवों के पेंच कसे

Thu, 27 Aug 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
DDO meeting in hardoi
हरपालपुर ब्लॉक सभागार में गुरुवार को ग्राम सचिवों की बैठक में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण कार्यक्रम, सामुदायिक शौचालय समेत कई योजनाओं की समीक्षा की। कई ग्राम पंचायतों में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताकर डीडीओ ने जल्द काम पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने समीक्षा में पाया कि ग्राम सचिव सोमेंद्र प्रताप सिंह की छ: ग्राम पंचायतों में एक का भी सर्वे पूरा नहीं हुआ। चिकित्सीय अवकाश पर ग्राम सचिव मीना की ग्राम पंचायतों में भी सर्वे का कार्य अधूरा है। सामुदायिक शौचालय की समीक्षा में पाया कि पूरे ब्लॉक में 62 सामुदायिक शौचालयों में 34 शौचालय पूरे होकर उनकी एमआईएस फीडिंग हो चुकी है। वहीं, पंचायत भवनों की समीक्षा में बताया गया कि 24 पंचायत भवन बनने हैं।
विज्ञापन

इसमें मुरबा-शहाबुद्दीनपुर व चांऊपुर में पंचायत भवन के लिए भूमि नहीं मिल पाई है। महदायन खुर्द व ढकपुरा में ग्राम स्वराज योजना के तहत शासन से मिलने वाली 18 लाख रुपये की धनराशि के साथ चार लाख रुपये मनरेगा के तहत खर्च होने हैं। शेष 19 पंचायत भवनों के लिए प्रस्ताव स्टीमेट भेजे जा चुके हैं। बैठक में बीडीओ रोहिताश्व कुमार, एडीओ पंचायत रमेश प्रकाश दीक्षित, स्वच्छ भारत मिशन की ब्लाक कोऑर्डिनेटर सपना वाजपेयी व ग्राम सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed